Dhanbad News: महाशिवरात्रि : कहीं निकलेगी भोले की बरात तो कहीं चारों पहर होगी पूजा

महाशिवरात्रि को लेकर मंदिरों में विशेष तैयारी की जा रही है. इस दौरान कई कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे.

महाशिवरात्रि फाल्गुन माह कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनायी जाती है. इस साल 15 फरवरी को महाशिवरात्रि मनायी जायेगी. इसे लेकर कोयलांचल के शिवालयों में तैयारी शुरू कर दी गयी है. इस दिन धूमधाम से जगह-जगह भगवान भोलेनाथ का मां गौरा संग ब्याह कराया जायेगा. कई जगहों पर मेहंदी व संगीत का आयोजन किया जा रहा है. मटकुरिया स्थित श्री श्री 1008 बाबा भूतनाथ महादेव मंदिर कमेटी के सदस्यों ने बताया कि 13 फरवरी को 12 बजे से हल्दी कलश होगा. 14 को मेहंदी, मटकोर व संगीत का कार्यक्रम है. 15 फरवरी को सुबह पांच बजे से महारुद्राभिषेक होगा. दोपहर दो बजे बाबा भूतनाथ की बरात निकलेगी. रात नौ बजे मां गौरा के संग उनका विवाह होगा.

भूईफोड़ मंदिर में चार पहर की पूजा होगी

वहीं भूईफोड़ मंदिर में चार पहर की पूजा होगी. इसके अलावा त्रिमूर्ति मंदिर चीरागोड़ा से भी बाबा की बरात निकाली जायेगी. खड़ेश्वरी मंदिर में रुद्राभिषेक के साथ सिरमौर चढ़ाया जायेगा. अंजनी लला मंदिर में बाबा को हल्दी चढ़ेगी, मटकोर होगा, तिलक चढ़ाया जायेगा. माता पार्वती को लगन चढ़ाने के साथ मेहंदी लगायी जायेगी. रात में मां गौरा संग भोलेनाथ का विवाह होगा. इसके अलावा सीएमपीएफ महादेव मंदिर, शक्ति मंदिर, शिवपार्वती मंदिर में भी भव्य आयोजन किये जायेंगे. मुरली नगर शिव मंदिर से भी बाबा की बरात निकाली जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ashok kumar

आशीष कुमार प्रिंट माध्यम में 16 और डिजिटल माध्यम में पिछले 5 वर्षों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. सामाजिक सरोकार, शिक्षा, अनुसंधान, राजनीति, कला-संस्कृति व सिनेमा में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >