निरसा: बिहार कोलियरी कामगार यूनियन (सीटू) की ओर से मुगमा क्षेत्र की सभी कोलियारियों में धरना, प्रदर्शन और सभा आयोजित किया गया. नेशनल कोल वेज एग्रीमेंट ( Xll) का गठन करने चार लेबर कोड को समाप्त करने कोलियरियों का निजीकरण बन्द करने, नई खदान खोलने सहित विभिन्न मांगों को लेकर बीसीकेयू द्वारा मुगमा क्षेत्र की सभी कोलियरी कार्यालय पर धरना प्रदर्शन और सभा की गई.
प्रदर्शन का नेतृत्व यूनियन के केन्द्रीय सचिव सह क्षेत्रीय अध्यक्ष आगम राम क्षेत्रीय सचिव रामजी यादव, रंजन सिंह, अमित मुखर्जी, मागन बाउरी, तारकनाथ रूहिदास, समीर मरांडी, मो० अख्तर हुसैन, हरे राम, दिलीप सिंह, जूठन हरिजन, उत्तम कर, तापस चटर्जी, बापी गोप, देवेन्द्र मिश्रा, रामानन्द राजभर, शुभम विश्वकर्मा, कमल बाउरी, राहुल झाल, अरुण मोची, विनय कु० सिंह, खोखन रविदास, सनोज चौहान, अप्पू सिंह, प्रदीप सिंह, लल्लन सिंह, संजय सिंह, अशोक मण्डल, काजल गोराई, परेश सोरेन, दीपक सिंह इत्यादि लोगो ने किया.
लखीमाता में हुआ गेट टुगेदर, किया नारेबाजी
उक्त अवसर पर लक्खीमाता कोलियरी में आयोजित सभा को सम्बोधित करते हुए आगम राम ने कहा कि, केन्द्र सरकार देश के बड़े-बड़े पूंजीपतियों और कारपोरेट घराने को लाभ पहुंचाने के लिये 44 श्रम कानूनों को सम्माप्त कर 4 लेबर कोड बना दिया है.
यह मजदूरों की को बंधुवा मजदूर और गुलाम बनाने की साजिश है. एनसी डब्ल्यूए- XII. का अभी तक गठन नहीं हुआ तथा आउटसोर्सिंग, एमडीओ मोड और रेवेन्यू शेयरिंग के माध्यम से कोलियरियों का निजीकरण किया जा रहा है.
जिसके विरोध मे आज देश व्यापी अन्दोलन हो रहा है. कोलियरी बचाने तथा मुगमा क्षेत्र में नई खदान खोलने के सवाल पर मुगमा क्षेत्रीय कार्यालय के समक्ष 16 अगस्त से कुछ साथी आमरण अनशन पर बैठेंगे. सभा को रंजन सिंह, बापी गोप, प्रदीप सिंह, देवेन्द्र मिश्रा इत्यादि ने सम्बोधित किया.
