बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के चकपलैया (खंडेरी) गांव निवासी मजदूर अरुण मरांडी (29 वर्ष) की मौत ट्रेन से कटकर बड़गांव (मध्यप्रदेश) हो गयी. एंबुलेंस से शव गुरुवार को घर पहुंचा. परिजनों से मिली जानकारी के अनुसार अरुण को बरवाअड्डा क्षेत्र के एक ठेकेदार ने एजेंट के माध्यम से टावर लगाने का काम कर रही एक निजी कंपनी में काम दिलवाने के लिए मध्यप्रदेश भेजा था.
वहां से वह वापस घर लौट रहा था. इस दौरान किसी ट्रेन की चपेट में आने से उसकी मौत हो गयी. अरुण अपने पीछे मां, पिता, पत्नी व एक बेटी छोड़ गया है. देर शाम उसका अंतिम संस्कार स्थानीय श्मशान घाट में किया गया. घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.
