बरोरा थाना में नवनिर्मित थानेदार कक्ष का डीएसपी ने किया उद्घाटन

बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बरोरा थाना में नवनिर्मित थानेदार कक्ष का उद्घाटन किया। इससे पुलिस कार्यक्षमता और जनसेवा में सुधार होगा।

बाघमारा डीएसपी अजीत कुमार विमल ने बरोरा थाना परिसर में नवनिर्मित थानेदार कक्ष का विधिवत उद्घाटन शनिवार शाम को किया. उद्घाटन से पहले पंडित चंदन शास्त्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना करायी.

डीएसपी अजीत कुमार विमल ने कहा कि जनसहयोग से थानेदार कक्ष का जीर्णोद्धार किया गया है. थाना में सुविधाओं के विस्तार से पुलिस पदाधिकारियों को अपने दायित्वों के निर्वहन में सहूलियत होगी और आम लोगों को भी बेहतर पुलिस सेवा मिल सकेगी.

मौके पर कतरास सर्किल इंस्पेक्टर रूस्तम अंसारी, बरोरा थाना प्रभारी अभय कुमार, सोनारडीह थाना प्रभारी साधन कुमार, पुजस सचिव मिथिलेश कुमार, एएसआई गौतम कुमार, मनोज पांडेय, जनार्दन महतो, मिथुन कुमार समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी और कर्मी मौजूद थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prahlad baranwal

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >