Dhanbad News: आज से शुरू होगी बरमसिया पुल की मरम्मत, 20 दिसंबर तक बंद रहेगा आवागमन

बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू होगा. पुल पर आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा.

धनबाद.

बरमसिया ओवरब्रिज की मरम्मत का कार्य बुधवार से शुरू होगा. पुल पर आवागमन पूर्णत: बंद रहेगा. उपायुक्त आदित्य रंजन ने बताया कि सारी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. बरमसिया पुल की गार्डवाल की मरम्मत और पुल के ऊपर सड़क का स्लैब बदला जायेगा. मरम्मत कार्य के चलते यातायात पांच नवंबर से अगले आदेश तक (संभावित 20 दिसंबर तक) बंद रहेगा. इस कारण मार्ग में परिवर्तन किया गया है.

जिला प्रशासन ने जारी किया वैकल्पिक मार्ग का रूट मैप

एफसीआइ गोदाम एवं अन्य रास्तों से बरमसिया पुल होकर हीरापुर से आने-जाने वाले भारी मालवाहक वाहन एफसीआइ गोदाम से भूदा होते हुए बलियापुर मार्ग जायेंगे. वहीं बरमसिया, भूदा, मनईटांड़ आदि जगहों से बरमसिया पुल होकर हीरापुर की तरफ जाने वाले छोटे वाहन मनईटांड़, हावड़ा मोटर, धनसार चौक, जेपी चौक, बिरसा चौक, श्रमिक चौक, रणधीर वर्मा चौक, हीरापुर होते हुए जायेंगे.

हीरापुर से बरमसिया की ओर जाने वाले छोटे वाहनों का मार्ग

हीरापुर, रणधीर वर्मा चौक, श्रमिक चौक, बिरसा चौक, जेपी चौक, धनसार मोड़, हावड़ा मोटर, बरमसिया होकर चलेंगे.

मंडल रेल प्रबंधक ने मरम्मत कार्य का लिया जायजा

धनबाद. मंडल रेल प्रबंधक अखिलेश मिश्र ने बरमसिया ओवरब्रिज पर प्रारंभ होनेवाले मरम्मत कार्य का जायजा मंगलवार को लिया. श्री मिश्र ने कहा कि एक अत्यंत महत्वपूर्ण सेतु है, जो शहर के सुचारू आवागमन एवं यातायात व्यवस्था में अहम भूमिका निभाता है. पुल की संरचनात्मक मजबूती, दीर्घकालिक सुरक्षा तथा स्थानीय नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए कार्य प्रारंभ किया गया है. निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने कार्यस्थल पर उपस्थित संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से मरम्मत कार्य की प्रगति, तकनीकी सुरक्षा मानकों तथा कार्य समय-सीमा के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की. उन्होंने कार्य की गुणवत्ता एवं सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने के दिशा-निर्देश दिये तथा निर्धारित अवधि में कार्य पूर्ण करने पर बल दिया. इस अवसर पर मंडल के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >