बालिका विद्या मंदिर की छात्राओं ने अभिनय से जगाया देशभक्ति का जज्बा

झरिया बालिका विद्या मंदिर में स्वतंत्रता दिवस पर छात्राओं ने देशभक्ति नाटक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों से दर्शकों का मन मोह लिया। देखें पूरी रिपोर्ट।

बालिका विद्या मंदिर झरिया में सोमवार को सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति आधारित एक नाटक का मंचन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन झरिया मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुनील सांवरिया, सचिव प्रभास अग्रवाल, विद्यालय अध्यक्ष दीपक अग्रवाल, सचिव सुनील अग्रवाल, प्राचार्या पूनम गोयल ने संयुक्त रूप से किया.

बच्चियों के अभिनय ने मोहा मन

राष्ट्रगान के बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये. इस अवसर पर उन्होंने स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान पर केंद्रित एक नाटक का मंचन किया. नाटक के मंचन से स्वतंत्रता संग्राम के बलिदानियों को याद करते हुए करते हुए छात्राओं ने दर्शकों को देश की एकता, अखंडता और विकास में योगदान देने के लिए प्रेरित किया.

अब हमारी बारी है देश के लिए कुछ करने की

मौके पर विद्यालय अध्यक्ष दीपक अग्रवाल ने कहा कि देश हमें बहुत कुछ देता है, अब हमारी बारी है देश के लिए कुछ करने की. विद्यालय समिति के सचिव सुनील अग्रवाल ने कहा कि स्वतंत्रता केवल अधिकार नहीं, जिम्मेदारी भी है. इस दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली छात्राएं सम्मानित कीं गयीं. समारोह में शिक्षक-शिक्षिकेतर कर्मी, छात्राएं और अभिभावक उपस्थित थे.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >