अमन-चैन की दुआओं से गूंजे धनबाद के ईदगाह, एक-दूसरे से गले मिले और दी मुबारकबाद

Bakrid Mubarak: धनबाद में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मना. जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद निजामुद्दीन ने नमाज अदा कराने के बाद पैगाम दिया. उन्होंने कहा कि कुर्बानी का त्योहार मनायें, अपने अंदर की गलत धारणा की भी कुर्बानी दें. परिवार, समाज, देश सुख शांति और खुशहाली के लिए दुआ करें.

Bakrid Mubarak in Dhanbad: धनबाद जिले में बकरीद (ईद-उल-अजहा) का पर्व हर्षोल्लास और अकीदत के साथ मनाया गया. जगह-जगह मुस्लिम समुदाय के लोगों ने सामूहिक नमाज अदा कर अल्लाह से अमन-चैन और सलामती की दुआ की. नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी. रेलवे ग्राउंड में बड़ी संख्या में मुस्लिम भाइयों ने बकरीद पर सामूहिक रूप से नमाज अदा करने के साथ ही मुल्क में अमन चैन की दुआ मांगी. जामा मस्जिद के इमाम मोहम्मद निजामुद्दीन ने नमाज अदा कराने के बाद पैगाम दिया.

अपने अंदर की गलत धारणा की भी कुर्बानी दें

उन्होंने कहा कि कुर्बानी का त्योहार मनायें, अपने अंदर की गलत धारणा की भी कुर्बानी दें. परिवार, समाज, देश सुख शांति और खुशहाली के लिए दुआ करें. नमाज अदा करने के बाद नमाजियों ने एक दूसरे को गले लगाकर ईद मुबारक कहा. लच्छा का लुत्फ उठाया. बकरीद इस्लामिक कैलेंडर के अखिरी महीने में आता है. पूरी दुनिया के मुस्लिम इस महीने सउदी अरब के मक्का शहर में हज के लिए जाते हैं. इस दिन प्यारी चीज की कुर्बानी दी जाती है, इसलिए इसे त्याग व बलिदान का पर्व कहा जाता है.

कोयलांचल के सभी ईदगाह-मस्जिदों में अदा की नमाज

ईदगाह मस्जिद नया बाजार में इमाम मोहम्मद आमीरूद्दीन ने तय समय पर नमाज अदा कराया. उन्होंने कहा कि कुर्बानी के इस त्योहार पर सभी सौहार्द से रहें. मन में आनेवाले गलत विचारों की कुर्बानी दें. कोयलांचल के सभी ईदगाह मस्जिदों में तय समय पर नमाज अदा की गयी. नमाज अदा करने के बाद कुर्बानी दी गयी.

झारखंड की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ बकरीद का त्योहार

बरवाअड्डा प्रतिनिधि के अनुसार, बरवाअड्डा क्षेत्र के मुर्राडीह, चरक पत्थर, संभारी, सिमलाटांड, कांसीटांड, सुसनीलेवा, कुर्मीडीह, नावाडीह, कुलबेड़ा, करमागोड़ा, कल्याणपुर, नवाटांड़, मयुरनचना, मरिचो, पंजनिया, मिल्लत नगर, मोर्चाटांड़, सुसनीलेवा आदि गांवों में बकरीद त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो गया. चरक पत्थर ईदगाह में मौलाना नसीमुद्दीन, मौलाना अबुल रशीद, मौलाना हबीब, कारी नाजीर, हाफिज सद्दाम ने बकरीद की नमाज अदा करायी.

इसे भी पढ़ें

ईद उल अजहा पर मस्जिद और ईदगाहों में उमड़ी अकीदतमंदों की भीड़, मांगी अमन-चैन व तरक्की की दुआ

इचा खरकई बांध परियोजना का विरोध तेज, ग्रामीण बोले- आदिवासियों के अस्तित्व व जमीन पर हमला कर रही सरकार

Nowcast Weather Warning: अगले 3 घंटे में झारखंड के इन 6 जिलों में आंधी-तूफान के साथ होगी वर्षा, IMD का अलर्ट

Kal Ka Mausam: बढ़ रहा है तापमान, गर्मी होगी प्रचंड, जानें झारखंड में कैसा रहेगा कल का मौसम

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >