बाघमारा: प्रदूषण के नाम पर उत्पात और तोड़फोड़, हाजिरी घर में हंगामा

Dhanbad News: धनबाद के बाघमारा में एबीओसीपी माइंस क्षेत्र में प्रदूषण को लेकर केशरगढ़ के युवकों ने हाजिरी घर पहुंचकर हंगामा किया. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

शंकर प्रसाद साव की रिपोर्ट 

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के बाघमारा ब्लॉक-2 स्थित एबीओसीपी माइंस के सामने केशरगढ़ और सिदपोकी क्षेत्र में प्रदूषण और सुरक्षा से जुड़े मुद्दों को लेकर उत्पन्न तनाव अब गंभीर रूप ले चुका है. 

आधा दर्जन युवक हाजिरी घर पहुंचे

मंगलवार को केशरगढ़ के लगभग आधा दर्जन युवक बाइक पर सवार होकर एबीओसीपी के 14 नंबर हाजिरी घर पहुंचे. युवकों का आरोप है कि खनन कार्यों के कारण केशरगढ़ बस्ती और आसपास के इलाकों में प्रदूषण का स्तर काफी बढ़ गया है. हालांकि, अपनी मांग रखने का उनका तरीका काफी उग्र रहा. 

हाजिरी घर में हंगामा, कामकाज बाधित 

​युवकों ने आते ही उत्पादन बंद करने की धमकी दी. वहां खड़ी मजदूरों की बाइकों को लाठियों से मारकर तोड़ दिया. ​ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों और मजदूरों के साथ गाली-गलौज की और उन्हें लाठियां लेकर खदेड़ दिया, जिससे कार्यस्थल पर भगदड़ मच गई.

यह भी पढ़ें: चतरा में दर्दनाक हादसा: नवादा गांव में कुएं में गिरने से महिला की मौत, पटवन के दौरान फिसला था पैर

यह भी पढ़ें: जमशेदपुर में गैंगवार की आहट: धातकीडीह के गामा होटल पर ताबड़तोड़ फायरिंग, भाग रहे दो हमलावर गिरफ्तार

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Priya Gupta

प्रिया गुप्ता प्रभात खबर के लाइफस्टाइल बीट पर 1 साल से काम कर रही हैं. यहां वे हेल्थ, फैशन और भी ट्रेंड से जुड़ी आर्टिकल लिखती हैं. ये हर लेख को दिल से लिखती है, जो पाठकों को सिर्फ जानकारी नहीं, एक एहसास पहुंचा सकें.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >