यौम-ए-आज़ादी पर हिंदो खलीज राइटर्स एसोसिएशन का मुशायरा, देश-विदेश के शायरों से हुआ गुलजार

झरिया में हिंदो खलीज उर्दू राइटर्स एसोसिएशन द्वारा आयोजित मुशायरे में देश-विदेश के शायरों ने अपनी रचनाओं से समां बांधा। जानिए पूरी खबर।

यौम-ए-आज़ादी के मौके पर हिंदो खलीज उर्दू राइटर्स एसोसिएशन के बैनर तले ‘आज़ादी के रंग, शेर-ओ-अदब के संग’ शीर्षक से शानदार मुशायरा नीचे कुल्ही स्थित मिनी आईटीआई हॉल में रविवार की रात आयोजित किया गया.

ग़ियास अकमल ने की सदारत

मुशायरे की सदारत उर्दू अदब के मशहूर अफ़साना निगार ग़ियास अकमल ने की. निज़ामत मशहूर शायर डॉक्टर तस्लीम आरिफ़ भारती ने अंजाम दी. उन्होंने मुशायरे की अहमियत पर प्रकाश डाला. मुशायरे में मुल्कगीर शोहरत के हामिल ख़ुर्शीद तलब, रांची के मशहूर शायर आलमगीर साहिल और अरब से आए मंसूर क़ासमी सहित स्थानीय और बाहरी शायर शामिल हुए.

श्रोता रहे मंत्रमुग्ध

कार्यक्रम की शुरुआत यूनिवर्सिटी स्कॉलर शहबाज़ रहबर ने तिलावत-ए-कलाम-ए-पाक और नातिया कलाम से की. इसके बाद साजिद अंसारी, शाहिद अख्तर, साहिर अनावी, ग़ुलाम ग़ौस असवी, शाहिद करीम, डॉक्टर हसन निज़ामी, इम्तियाज़ बिन अज़ीज़, कलीम धनबादी आदि ने अपनी रचनाओं से श्रोताओं को प्रभावित किया. ख़ुर्शीद तलब ने आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डाला. मौके पर मंसूर क़ासमी की नज़्मों और ग़ज़लों में देशप्रेम व मानवीय संवेदना की झलक ने श्रोताओं को

लाजवाब अशआर से लबरेज रहा अंजुमन

शायर ख़ुर्शीद तलब ने फरमाया - लिबास-ए-जिस्म के एक-एक शिकन से बोलता है, वो बोलता है तो सारे बदन से बोलता है. इसी तरह आलमगीर साहिल के कलाम ‘कसक दिल में, लबों पर वही क़िस्सा पुराना था, उसी की याद आती थी कि जिसको भूल जाना था’ ने श्रोताओं को झुमा दिया. डॉ हसन निज़ामी ने कहा : शाख़ से फूल को फिर जुदा कर दिया, ज़ख़्म में पेड़ों को किसने हरा कर दिया..., तो शहबाज़ रहबर का शेर ‘लहू से लिखी हुई दास्तान हमसे है, वतन की आन-बान और शान हमसे है’

मेहमानों को दिया गया सम्मान

इस मौके पर सदर-ए-मुशायरा ग़ियास अकमल और मेहमान-ए-ख़ुसूसी ख़ुर्शीद तलब को डॉ तस्लीम आरिफ़ ने मोमेंटो देकर सम्मानित किया. मेहमान-ए-एज़ाज़ी मंसूर क़ासमी को ग़ियास अकमल ने मोमेंटो देकर ख़िराज-ए-तहसीन पेश किया. अंत में डॉ तस्लीम आरिफ़ ने धन्यवाद ज्ञापन किया.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >