रानीगंज के पास आया भूकंप, धनबाद में हुआ रिकॉर्ड

धनबाद : बुधवार की सुबह 11:24 पर कम तीव्रता का भूकंप धनबाद में भी महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल में रानीगंज के समीप था. आइआइटी आइएसएम की सिस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी ने इस भूकंप को रिकॉर्ड किया है. इस भूकंप को धनबाद के साथ इसके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया. भूकंप […]

धनबाद : बुधवार की सुबह 11:24 पर कम तीव्रता का भूकंप धनबाद में भी महसूस किया गया. भूकंप का केंद्र पश्चिम बंगाल में रानीगंज के समीप था. आइआइटी आइएसएम की सिस्मोलॉजिकल ऑब्जर्वेटरी ने इस भूकंप को रिकॉर्ड किया है. इस भूकंप को धनबाद के साथ इसके आसपास के क्षेत्रों में भी महसूस किया गया.

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 4.1 मैग्नीट्यूड थी. भूकंप का केंद्र धरती के 15 किलोमीटर की गहराई में था. आइआइटी आइएसएम के अप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग के प्रो पीके खान के अनुसार यह काफी कम तीव्रता का भूकंप था. भूकंप का केंद्र रानीगंज कोलफील्ड में था. यह भूकंप 11:24 सेकेंड पर आया था. इसे महज 2 से 3 सेकेंड तक महसूस किया गया. इस भूकंप से किसी प्रकार के जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >