Dhanbad News: डंपर की चपेट में आने से स्कूटी सवार किशोर की मौत, हंगामा

Dhanbad News: घटना के विरोध में लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद कराया

Dhanbad News: घटना के विरोध में लोगों ने आउटसोर्सिंग कंपनी का काम बंद कराया

घटना स्थल पर शव को रखकर विरोध करते व रोते बिलखते परिजन.

Dhanbad News:

बीसीसीएल लोदना क्षेत्र की बरारी में सुशी आउटसोर्सिंग के अधीन संचालित देवप्रभा परियोजना में मोदीभीठा के समीप मंगलवार की रात डंपर की चपेट में आने से बरारी पांच नंबर निवासी स्कूटर सवार किशोर अभिषेक पासवान (15) की मौत हो गयी. मृतक दिहाड़ी मजदूर बसंत पासवान का छोटा पुत्र था, जो 10वीं का विद्यार्थी था. घटना के बाद मृतक के परिजनों ने बरारी एक नंबर आउटसोर्सिंग के रास्ते शव को रख कर आउटसोर्सिंग परियोजना का काम बंद करा दिया. लोग प्रबंधन से मुआवजा देने की मांग करने लगे. ढाई घंटे के बाद परियोजना से जुड़े लोगों ने परिजनों को मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया. इसके बाद शव को उठा कर अंतिम संस्कार के लिए ले गये. घटना की सूचना पाकर जोड़ापोखर पुलिस मौके पर पहुंची थी.

क्या है मामला

बताया जाता है कि अभिषेक रात में परियोजना क्षेत्र से कोयला चुनकर बेचता था. इसी क्रम में मंगलवार की रात वह आउटसोर्सिंग परियोजना से कोयला बोरे में भर कर स्कूटी से लेकर जा रहा था. इस दौरान ओबी डंप जा रहे डंपर की चपेट में आने से उसकी हो गयी. घटना के बाद अभिषेक के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. अभिषेक का एक भाई और दो बहनें है.

क्या कहते हैं थानेदार

जोड़ापोखर थाना प्रभारी उदय कुमार गुप्ता ने बताया कि सूचना मिली है कि अभिषेक नामक किशोर की स्कूटी से गिर कर मौत हुई है. शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >