Dhanbad News : बारिश थमने पर कतरास के दुर्गा पूजा मेले में उमड़ी भीड़

Dhanbad News : छह अक्तूबर तक जारी रहेगा मेला व नो एंट्री

Dhanbad News : बारिश थमने के बाद शनिवार को कतरास के रेलवे इंस्टीट्यूट, रानीबाजार व जीएनएम मैदान में दुर्गा पूजा मेले में लोगों से भारी भीड़ उमड़ी. फोरलेन सड़क के किनारे स्थित जीएनएम दुर्गा पूजा मेला में दूर-दराज से लोग पहुंच रहे हैं. यहां 35 लाख की लागत से बना अमेरिका के स्वामी नारायण मंदिर के प्रारूप का पंडाल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है. फोरलेन पर लग रही जाम को क्लियर कराने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ रही है. रेलवे व रानीबाजार का मेला में भी भीड़ देखते हुए भंडारीडीह, गुहीबांध, नदी किनारे नो एंट्री लगायी गयी है, जो छह अक्तूबर तक जारी रहेगी. भीड़ को देख जगह-जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी है. कतरास थानेदार असीत कुमार सिंह ने बताया कि मेले में हर जगह पुलिस बल की तैनाती की गयी है. मेला छह अक्तूबर तक रहेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: MANOJ KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >