निरसा: निरसा विधायक अरुप चटर्जी ने विधानसभा के अल्प सूचित प्रश्न काल में सहारा निवेशकों से संबंधित अपराध अनुसंधान विभाग सीआईडी ने कांड संख्या 51/2024 में नामजद 9 अभियुक्तों के विरुद्ध में 2025 में वारंट निर्गत होने के बावजूद अब तक केवल दो अभियुक्त की ही गिरफ्तारी हो सकती है. सिर्फ अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अब तक कोई प्रयास नहीं किए गए हैं. वहीं इस मामले में दर्जनों कांड सहित लंबित मामलों में अब तक आरोप पत्र (चार्जशीट) न्यायालय में दाखिल नहीं किया गया है.
उन्होंने सहारा पीड़ितों के मामले में कहा कि झारखंड विधानसभा के गठन के उपरांत महामहिम राज्यपाल के अभी भाषण में सहारा पीड़ितों के मृतक आश्रितों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की गई थी. सहारा पीड़ितों के मामले में जांच हेतु राज्य सरकार द्वारा आयोग गठित करने की घोषणा किए जाने के बावजूद अब तक आयोग का गठन नहीं किया गया है.
सहारा निवेशकों के फंसे हुए धन की वापसी के लिए माननीय सर्वोच्च न्यायालय में हस्तक्षेप याचिका दायर किए जाने की बात कही गई थी. उन्होंने मांग किया है कि राज्य सरकार द्वारा अभियुक्तों की गिरफ्तारी सीआईडी द्वारा सभी मामलों में आरोप पत्र दाखिल करने एवं दोषी अभियुक्तों के विरुद्ध शीघ्र कार्रवाई करने की मांग की गई है.
