dhanbad news : आरा के सांसद ने पूर्णिमा सिंह के पक्ष में की नुक्कड़ सभा

आरा के सांसद ने

dhanbad news भाजपा केवल झूठ बोलती है. जो वादा देश की जनता के साथ किया, वह पूरा नहीं किया. इसलिए इस बार झारखंड की जनता उसे सबक सिखाएगी. उक्त बातें आरा के भाकपा माले सांसद सुदामा प्रसाद ने गोलकडीह जयरामपुर मोड़ पर कांग्रेस प्रत्याशी पूर्णिमा नीरज सिंह के पक्ष में आयोजित नुक्कड़ सभा में कही. उन्होंने कहा कि महागठबंधन की सरकार झारखंड में फिर एक बार बनने जा रही है. सरकार ने महिलाओं को सम्मान दिया है. पूर्णिमा नीरज सिंह ने झरिया का पांच सालों तक विकास किया. भाजपा केवल अडानी-अंबानी को फायदा पहुंचाती है. अध्यक्षता तुलसी रवानी व संचालन रामकृष्ण पाठक ने किया. जमसं के अभिषेक सिंह ने कहा कि पूर्णिमा सिंह ने आरएसपी कॉलेज को वापस लाया. झरिया-बलियापुर मुख्य मार्ग को बनवाया. अस्पताल निर्माणाधीन है. पहले के विधायक द्वारा यह सब नहीं किया गया था. मौके पर रामकृष्ण पाठक, अक्षयलाल यादव, बिंदा पासवान, उमाशंकर चौहान, आनंद महिपाल, प्रभाष सिंह, मुन्ना सिंह, भगवान नोनिया, भोला सिंह, विजय पासवान आदि थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >