Dhanbad News: दो दिनों से जलापूर्ति ठप रहने से नाराज पंचेत क्षेत्र के बांदा, सोनाबाद के ग्रामीणों ने डीवीसी पंचेत जीरो प्वाइंट के निकट चिरकुंडा-पुरुलिया मार्ग को दो घंटे जाम रखा. आंदोलन का नेतृत्व बांदा पश्चिम पंचायत के मुखिया भैरव मंडल कर रहे थे. ग्रामीणों ने बताया कि पंचेत डैम से तीन तीन अलग अलग स्थानों से पाइपलाइन से पश्चिम बंगाल के पुरुलिया डैम को पानी भेजा जा रहा है, लेकिन झारखंड क्षेत्र में एक मात्र जलमीनार कभी कभार जलापूर्ति की जा रही है. ज्यादातर समय पंप खराब रहता है. इससे लोगों को पानी नहीं मिल रहा है. दो दिनों जलापूर्ति पूरी तरह से बाधित है. इससे ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. रमजान जलापूर्ति बंद है. इससे रोजेदारों को दिक्कत हो रही है. लोगों को पंचेत डैम से पानी ढोकर लाना पड़ रहा है. जाम में मुखिया भैरव मंडल, ज्योत्स्ना दास, एम अंसारी, नूरजहां बीवी, फातिमा बीवी, रेहाना बीवी, नरेश के अलावा काफी संख्या में ग्रामीण शामिल थे. मामूली खराबी के कारण बंद है जलापूर्ति : ऑपरेटर इस संबंध में वॉल्व ऑपरेटरों का कहना है कि मामूली खराबी के कारण जलापूर्ति बंद है. समय पर वेतन नहीं मिलने से ऑपरेटरों के समक्ष भुखमरी की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. खराबी की मरम्मत की जा रही है. जल्द जलापूर्ति होगी. ओपी प्रभारी के आश्वासन पर हटा जाम सूचना पाकर पंचेत ओपी प्रभारी दलबल के साथ जीरो प्वाइंट पहुंचे. उन्होंने जाम में फंसे वाहनों को वैकल्पिक रास्ते से पंचेत बाजार होकर जाने का निर्देश दिये. लेकिन बड़े वाहन, बस व ट्रक डैम के ऊपर खड़े रहे. ओपी प्रभारी पेयजल व स्वच्छता विभाग के जेई रिजवान से मोबाइल पर बात जल्द जलापूर्ति चालू करने को कहा. जेइ ने दो दिनों का समय मांगा है. आश्वासन के बाद जाम हटा.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
