बाघमारा में अमित शाह का बड़ा ऐलान- बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं को देंगे 2500 रुपए पेंशन

Amit Shah in Jharkhand: धनबाद के बाघमारा में अमित शाह ने बड़ा ऐलान किया है. कहा है कि भाजपा सरकार बुजुर्गों, दिव्यांगों, महिलाओं को 2500 रुपए पेंशन देगी.

Amit Shah in Jharkhand: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने झारखंड विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से एक दिन पहले झारखंड के लोगों के लिए बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की सरकार बनने के बाद बुजुर्गों, महिलाओं और दिव्यांगों की पेंशन राशि बढ़ाई जाएगी.

कमल का बटन दबाकर शत्रुघ्न महतो को जिताना है – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि 23 नवंबर के बाद झारखंड में भाजपा की सरकार बनेगी, दिव्यांगों, महिलाओं और बुजुर्गों की पेंशन बढ़ाकर 2500 रुपए कर दी जाएगी. उन्होंने कहा कि 20 नवंबर को कमल के निशान पर बटन दबाकर ढुलू महतो के भाई शत्रुघ्न महतो को जिताने की अपील की. अमित शाह मंगलवार (12 नवंबर) को धनबाद जिले की बाघमारा विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शत्रुघ्न महतो के पक्ष में प्रचार करने आए थे.

पीएम मोदी ने झारखंड की भूमि को गरीब कल्याण का माध्यम बनाया

उन्होंने कहा कि 10 साल तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड की भूमि को गरीब कल्याण का माध्यम बनाया. अमित शाह ने कहा कि आयुष्मान भारत योजना, मुद्रा योजना, पीएम जनमन योजना जैसी कल्याणकारी योजनाएं झारखंड की भूमि से शुरू की गईं.

मोदी सरकार ने गरीबों के लिए किए ढेर सारे काम – अमित शाह

अमित शाह ने कहा कि इन योजनाओं के अलावा लाखों करोड़ों रुपए झारखंड के विकास के लिए दिए गए. कहा कि 10 साल में पीएम मोदी ने देश के गरीबों के लिए ढेर सारे काम किए हैं. हर ​गरीब के घर तक शौचालय पहुंचाया, गैस का सिलेंडर पहुंचाया, घर दिया, बिजली पहुंचाई, पीने का पानी पहुंचा रहे हैं. हर महीने मुफ्त राशन दे रहे हैं.

Also Read

Jharkhand Election 2024: गुमला में गरजे पीएम मोदी, कहा- हमने झारखंड बनाया है, हम ही संवारेंगे

चंदनकियारी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नारा – एक रहेंगे, तो सेफ रहेंगे

‘गैस सिलेंडर’ पर बटन दबाते ही आपका वोट मोदी जी को मिल जाएगा, तमाड़ में बोले अमित शाह

PHOTOS: झारखंड चुनाव से 2 दिन पहले हेलीकॉप्टर, बस और ट्रेन से रवाना हुए 5 जिलों के 225 बूथ के कर्मचारी

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >