धनबाद के पूर्वी टुंडी में बाबासाहेब अंबेडकर की प्रतिमा से छेड़छाड़, इलाके में आक्रोश

Dhanbad News: धनबाद के पूर्वी टुंडी में डॉ भीमराव अंबेडकर की मूर्ति से छेड़छाड़ की घटना सामने आई है. सुबह घटना सामने आने पर पुलिस को सूचना दी गई. इससे जुड़ी खबर नीचे पढ़ें.

धनबाद से शोभित रंजन की रिपोर्ट

Dhanbad News: झारखंड के धनबाद जिले के पूर्वी टुंडी के लटानी गांव में बुधवार देर रात असामाजिक तत्वों ने डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के साथ छेड़छाड़ कर माहौल बिगाड़ने की कोशिश की. अंबेडकर क्लब लटानी के बाहर स्थापित प्रतिमा पर गंदे कपड़े लटका दिए गए और बाबा साहब के चश्मे को भी तोड़ दिया गया. गुरुवार सुबह जब स्थानीय लोग वहां पहुंचे तो घटना की जानकारी मिली.

पुलिस को दी सूचना 

प्रतिमा की स्थिति देखकर ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया. इसके बाद तुरंत स्थानीय थाना को सूचना दी गई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभाला.

पुलिस ने मौके पर संभाली स्थिति

पुलिस ने सबसे पहले प्रतिमा को साफ कराया और आसपास के लोगों को शांत किया. अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि दोषियों की पहचान कर सख्त कार्रवाई की जाएगी. घटना के बाद क्षेत्र में एहतियातन निगरानी भी बढ़ा दी गई है.

शुरू हुई जांच 

पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जांच कर रही है जिससे कि असामाजिक तत्वों की पहचान की जा सके. साथ ही स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की जा रही है. घटना के बाद ग्रामीणों ने प्रशासन से दोषियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है. लोगों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने की कोशिश है, जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. पुलिस ने भरोसा दिलाया है कि जल्द ही मामले का खुलासा किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें: दो लाख के लिए कलियुगी बेटे ने बाप को कुदाल से हमलाकर मार डाला, हो गया गिरफ्तार

इसे भी पढ़ें: दक्षिण अफ्रीका में नौकरी दिलाने के नाम पर 9.50 लाख की ठगी, थाने में केस दर्ज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sweta Vaidya

श्वेता वैद्य प्रभात खबर में लाइफस्टाइल बीट के लिए कंटेंट लिखती हैं. वह पिछले एक साल से व्यंजन (Recipes), फैशन, ब्यूटी टिप्स, होम डेकोर, किचन टिप्स और लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन्स जैसे विषयों पर लेख लिख रही हैं. उनका उद्देश्य पाठकों को रोजमर्रा की जिंदगी को आसान और स्टाइलिश बनाने के लिए प्रैक्टिकल टिप्स देना है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >