पुत्री से छेड़छाड़, विरोध कर रही मां की पिटाई का आरोप

पुत्री से छेड़छाड़ का आरोप

मुगमा. निरसा थाना क्षेत्र के रहने वाले एक व्यक्ति ने गांव के ही रहने वाले लोगों पर पुत्री के साथ छेड़छाड़ करने व विरोध करने पर पत्नी के साथ मारपीट करने सहित जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए निरसा थाना में शिकायत दर्ज करायी है. उन्होंने शिकायत में कहा है कि उसकी पुत्री अपने बकरी को पानी पिलाने के लिए घर की बाउंड्री के पीछे पहुंची तो गांव के ही देबुू नाग, अजीत नाग ने गलत नीयत से छेड़छाड़ की व घसीटते हुए बाइक पर बैठाने का प्रयास किया. हल्ला सुन उसकी पत्नी वहां पहुंची तो उसे मारपीट कर सभी भाग गये. जब वह घर से बाहर निकला तो देखा की देबू नाग भाग रहा है. एक घंटा बाद देबू व उसका छोटा भाई खटु नाग व सागर नाग उसके पहुंचे और पत्नी व पुत्री के साथ लाठी डंडा से मारपीट की. इससे पूरा परिवार डरा सहमा हैं. थाना प्रभारी मंजीत कुमार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >