चिरकुंडा.
चिरकुंडा के कापासाड़ा स्थित हरि मंदिर में चार दिवसीय अखंड कीर्तन मंगलवार को संपन्न हुआ. कीर्तन से कापासारा, हरिपाड़ा, सुंदरनगर, नीचे बाजार व आसपास का माहौल भक्तिमय हो गया. काफी संख्या में लोग कीर्तन सुनने आ रहे थे. सांकतोड़िया, पिंड्राहाट व बेलडांगा के रंग दल ने रंग कीर्तन से समां बांधा. गंगोटिया व रुपनारायणपुर के मूल गायक ने पाला कीर्तन किया. आयोजन में मंदिर कमेटी के सदस्यों के अलावा पूर्व पार्षद अभिषेक दास व प्रदीप गोराईं का अहम योगदान रहा.जरूरतमंदों के बीच पूड़ी-सब्जी का वितरण
चिरकुंडा.
मानव सेवा परिवार व नारायणी परिवार चिरकुंडा ने रेल फाटक हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार को राहगीरों के बीच पूड़ी-सब्जी का वितरण किया गया. करीब 350 लोगों के बीच भोजन बांटे गये. मौके पर मंजू अग्रवाल, बबीता गाडयान, विनीता अग्रवाल, लता अग्रवाल, तरुण साव, नंदलाल रावत, मटरू अग्रवाल, निरंजन चटर्जी आदि थे.डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
