आजसू ने लिया नियोजन को ले ट्रांसपोर्टिंग ठप करने का निर्णय

आजसू ने ट्रांसपोर्टिंग ठप करने का लिया फैसला

तेतुलमारी. चंदौर बस्ती पांडेडीह हनुमान मंदिर में मंगलवार को आजसू पार्टी के समर्थकों की बैठक हुई. बैठक में तेतुलमारी कोलियरी में संचालित नरेश कुमार एंड ट्रांसपोर्ट कंपनी में स्थानीय ग्रामीणों के नियोजन देने की मांग की गयी. लोगों ने कहा कि परिवहन कंपनी के वाहन चलने से गांव में प्रदूषण फैल रहा है. कंपनी कभी भी पानी का छिड़काव नहीं करती है. लोगों को कंपनी में रोजगार भी नहीं दिया है. शीघ्र समाधान की दिशा में पहल नहीं की गयी, तो कंपनी का कार्य ठप किया जायेगा. बैठक में शेखर वर्मा, विकास बाउरी, विष्णु वर्मा, अनिल वर्मा, संतोष वर्मा, बसंत वर्मा, संजीत बाउरी, उमेश बाउरी, संजय बाउरी, प्रशांत वर्मा आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >