Dhanbad News : 10 लाख रुपये मुआवजे पर बनी सहमति, आंदोलन खत्म

Dhanbad News : 10 लाख रुपये मुआवजे पर बनी सहमति, आंदोलन खत्म

Dhanbad News : बलियापुर के सिगिंयाटांड़ जयराम हार्डकोक भट्ठा में शुक्रवार रात को ट्रक चालक निताई कुंभकार की हाई टेंशन तार की चपेट करने से हुई मौत के बाद मृतक के परिजन मुआवजा की मांग को लेकर भट्ठा के गेट को बंद कर धरना दिया. खबर मिलते ही थाना प्रभारी सत्यजीत कुमार, सीओ मुरारी नायक दल बल के साथ पहुंचे और आक्रोशित ग्रामीणों को समझाने का प्रयास किया. लेकिन ग्रामीण मुआवजा की मांग को लेकर हंगामा करने लगे. सूचना पर सिंदरी विधायक चंद्रदेव महतो, जेएलकेएम के नेता आशीष महतो, मोहन कुमभकार, कुश महतो, भाजपा नेता शैलेन मंडल, खगेन पांडेय, मुखिया प्रतिनिधि कन्हाई बनर्जी, अनवर अली खान, माले नेता देवाशीष पांडेय, दिलीप महतो घटनास्थल पहुंचे. घंटों प्रशासन के अधिकारियों के बीच वार्ता के बाद 10 लाख रुपये देने पर सहमति बनी. उसके बाद लोग शव लेकर चले गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >