Dhanbad News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर जीएन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम
Dhanbad News: गुरु नानक कॉलेज धनबाद में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 और 2 के तत्वावधान में शनिवार को विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इसका उद्देश्य युवाओं एवं विद्यार्थियों को तंबाकू, शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों से अवगत कराना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण के प्रति जागरूक अभियान चलाना है. कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो दलजीत सिंह कहा कि नशा व्यक्ति के शारीरिक, मानसिक एवं सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है. उन्होंने युवाओं से नशे से दूर रहने तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का आह्वान किया. प्रोफेसर इंचार्ज प्रो दीपक कुमार ने तंबाकू एवं अन्य नशीले पदार्थों के सेवन से होने वाले दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला. उन्होंने बताया कि तंबाकू सेवन से कैंसर, हृदय रोग, फेफड़ों की गंभीर बीमारियां तथा अन्य अनेक स्वास्थ्य समस्याएं उत्पन्न होती हैं. एनएसएस इकाई-2 के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो अभिषेक कुमार सिन्हा ने कहा कि अनुशासन, आत्मसंयम एवं दृढ़ इच्छाशक्ति से नशे से मुक्ति पायी जा सकती है.Dhanbad News: शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है नशा : प्रो दलजीत सिंह

Dhanbad News: शारीरिक, मानसिक व सामाजिक जीवन को प्रभावित करता है नशा : प्रो दलजीत सिंह
Copied link
Dhanbad News: विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लेकर जीएन कॉलेज में जागरूकता कार्यक्रम