छूटे योग्य लोगों का नाम मतदाता सूची में दर्ज कराएं : बीडीओ

बलियापुर बीडीओ ने बीएलओ व सुपरवाइजरों के साथ की बैठक.

बलियापुर.

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी झारखंड रांची के निर्देशानुसार बलियापुर बीडीओ राजेश कुमार सिन्हा ने शुक्रवार को अपने कार्यालय में क्षेत्र के सभी बीएलओ व सुपरवाइजर के साथ बैठक की. इस दौरान लोकसभा चुनाव के दौरान प्राप्त शिकायतों की जांच करते हुए सभी योग्य लोगों का नाम मतदाता सूची में निबंधित करने का निर्देश बीएलओ व सुपरवाइजरों को दिया. कहा : छूटे हुए योग्य लोगों का नाम हरहाल में सूची में जोड़ें. सिंदरी शहरी क्षेत्र में सभी घरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कम से कम 10% घरों के मतदाताओं का सत्यापन का निर्देश दिया. मतदाता सूची से मृत मतदाताओं, डबल इंट्री, स्थानांतरित अज्ञात वोटरों का नाम विलोपन करने का निर्देश दिया.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >