आमझर अभियान कोल एंड कोक एलएलपी कंपनी ने क्षेत्र के निचितपुर स्कूल की पेयजल समस्या के निदान के लिए चापाचल की मरम्मत कारकर और अन्य कई कार्य करवाया. कंपनी की पहल से स्कूल के बच्चों एवं शिक्षकों में हर्ष है.
अभियान कोल कंपनी ने स्कूल के एक कमरा का नवीकरण, खराब चापाकल की मरम्मत और वर्षा जल संचयन का कार्य भी किया. मौके पर गांव के विद्यालय के शिक्षक, ग्रामीण विनोद गोप, खालिद अंसारी समेत अनेक लोग मौजूद थे.
