भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास को जेल

धनबाद : टीडीएस घोटाले के आरोपी भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास ने सोमवार को अवर न्यायाधीश एमके त्रिपाठी की अदालत में सोमवार को सरेंडर कर जमानत अर्जी दायर की. अदालत ने दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. वर्ष 1999-2000 व 2001-2002 में आरोपी भरत शर्मा ने आयकर […]

धनबाद : टीडीएस घोटाले के आरोपी भोजपुरी गायक भरत शर्मा व्यास ने सोमवार को अवर न्यायाधीश एमके त्रिपाठी की अदालत में सोमवार को सरेंडर कर जमानत अर्जी दायर की. अदालत ने दोनों पक्ष की दलील सुनने के बाद उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया.
वर्ष 1999-2000 व 2001-2002 में आरोपी भरत शर्मा ने आयकर रिटर्न दाखिल करने में गड़बड़ी की थी. आयकर विभाग ने आरोप लगाया था कि वित्त वर्ष 1999 से 2002 के बीच भरत शर्मा ने अपने आप को सुपर कैसेट इंडस्ट्रीज का गायक बताकर टीडीएस रिफंड का दावा किया था. जांच में उनके दस्तावेज जाली पाये जाने की बात कही गयी थी. उनकी पत्नी बेबी देवी के खिलाफ भी गलत तरीके से टीडीएस रिटर्न लेने के दो मामले दर्ज हुए थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >