भाजपा मनईटांड़ मंडल ने मनाया विकास पर्व

धनबाद: भाजपा मनईटांड़ मंडल की ओर से राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को कला संगम के पास विकास पर्व मनाया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने की. इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज तक कोई सरकार अपने कार्यों का हिसाब देने जनता के बीच नहीं आयी. एक […]

By Prabhat Khabar Digital Desk | December 30, 2016 7:33 AM
धनबाद: भाजपा मनईटांड़ मंडल की ओर से राज्य सरकार के दो वर्ष पूरे होने पर गुरुवार को कला संगम के पास विकास पर्व मनाया गया. अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने की. इस दौरान विधायक राज सिन्हा ने कहा कि आज तक कोई सरकार अपने कार्यों का हिसाब देने जनता के बीच नहीं आयी. एक मात्र भाजपा सरकार ही है जो अपने काम का हिसाब देने जनता के बीच आयी है.

जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को जानकारी दी. मंडल अध्यक्ष दिलीप सिंह ने कहा कि विधायक राज सिन्हा ने मनईटांड़ में विकास का जाल बिछा दिया है.

कार्यक्रम में राज कुमार सिंह, सुशील कुमार सिंह, संजय कुशवाहा, रामचंद्र पंडित, नीतीन भट्ट, रिंकू सिंह, सुरेंद्र यादव, राजेश दास, कामदेव प्रसाद, भरत दत्ता, मंजू देवी, मौसम सिंह, शंभू साव, दिलीप सिंह परमार, सतीश रजक, सोना रजक, अशोक कुमार, गुड्डू सिन्हा, सुरेश सिंह, रंजीत सिंह, अजय दुबे, अजीत ठाकुर, अजय कुमार, सुनील गुप्ता, प्रियव्रत राय, सजन कश्यप, देवेश कुमार, मुकेश कुमार आदि मौजूद थे. मौके पर 151 गरीबों के बीच कंबल बांटा गया.