Dhanbad News: धनबाद, बोकारो व गिरिडीह को मिले नौ नये अंचल निरीक्षक

राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग की ओर से धनबाद समेत बोकारो व गिरिडीह को मिलाकर नौ नये अंचल निरीक्षकों की नियुक्ति की गयी है.

राजस्व, निबंधन व भूमि सुधार विभाग की ओर से विभागीय प्रोन्नति समिति की बैठक के बाद राज्य में कार्यरत राजस्व उप निरीक्षकों को अंचल निरीक्षक-सह-कानूनगो पद पर प्रोन्नति दी गयी है. इसके साथ ही सभी का स्थानांतरण भी किया गया. इसके तहत धनबाद समेत बोकारो व गिरिडीह को मिलाकर नौ नये अंचल निरीक्षकों की नियुक्ति की गयी है. इनमें धनबाद में चार अंचल झरिया में रामरत्न पांडे, निरसा में जितेंद्र कुमार सिंह, पुटकी में नवल किशोर प्रसाद व केलियासोल में जॉर्ज महतो की नियुक्ति की गयी. वहीं बोकारो में दो व गिरिडीह में तीन नये सीआइ की नियुक्ति की गयी है. बोकारो के गोमिया में कुमार चंदन व पेटरवार में अशोक कुमार दास तथा गिरिडीह के तिसरी में राजीव रंजन, डुमरी में अश्विनी कुमार मालतो व बगोदर में राजकुमार राम को पदस्थापित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >