Dhanbad News : बीमा कवरेज में आयी 6228 हेक्टेयर कृषि भूमि

उपायुक्त ने की रबी फसल बीमा योजना की समीक्षा

उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में गुरुवार को जिला स्तरीय अनुश्रवण समिति की बैठक हुई. इसमें बिरसा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना (रबी 2025) की समीक्षा की गयी. इसमें बीमाकृत क्षेत्रफल के आंकड़ों को अंतिम रूप दिया गया. समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने चना, सरसों और आलू फसलों के लिए बीमाकृत क्षेत्रफल का अनुमोदन किया. हालांकि गेहूं के क्षेत्रफल में त्रुटि पाये जाने पर उन्होंने उसमें आवश्यक सुधार के निर्देश दिया है. जिला सहकारिता पदाधिकारी वेद प्रकाश ने बताया कि रबी 2024-25 के लिए धनबाद जिले में कुल 6228 हेक्टेयर कृषि भूमि को बीमा कवरेज में लाया गया है. इसमें गेहूं के लिए 2035 हेक्टेयर, चना के लिए 901 हेक्टेयर और राई-सरसों के लिए 3292 हेक्टेयर क्षेत्र शामिल है. बैठक में अग्रणी जिला प्रबंधक अमित कुमार, जिला पशुपालन पदाधिकारी अरुण कुमार, नाबार्ड के डीडीएम रवि लोहानी, बजाज आलियांज से राघवेंद्र सिंह, तथा धनबाद डिस्ट्रिक्ट सेंट्रल को-ऑपरेटिव बैंक के बिनय कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Narendra kumar singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >