झरिया में 52 दिव्यांग बच्चों को मिले सहायक उपकरण, सामग्री पाकर खिले चेहरे

झरिया रिसोर्स सेंटर में 52 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किए गए. सुजीत महतो ने कहा कि दिव्यांग बच्चों की सेवा करना ईश्वर की आराधना के समान है.

झरिया. झारखंड शिक्षा परियोजना के समावेशी शिक्षा कार्यक्रम के तहत मंगलवार को झरिया रिसोर्स सेंटर में सहायक सामग्री वितरण शिविर का आयोजन किया गया. शिविर में 3 से 18 वर्ष की उम्र के 52 दिव्यांग बच्चों को सहायक उपकरण वितरित किये गये.

शिविर में सेरेब्रल पाल्सी, शारीरिक, मानसिक, मूक-बधिर और दृष्टिबाधित बच्चे शामिल हुए. बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सीपी चेयर, ट्राइसाइकिल, कैलिपर्स, व्हीलचेयर, बैसाखी, रोलेटर, श्रवण यंत्र, ब्रेल किट, ब्लाइंड स्टिक, स्पेशल किट और टीएलएम किट समेत अन्य सहायक सामग्री दी गयी. उपकरण मिलने के बाद बच्चों और उनके अभिभावकों में खुशी देखी गयी.

सहायक उपकरण से आसान होगा बच्चों का जीवन

झरिया के बीपीओ सुजीत कुमार महतो ने कहा कि दिव्यांग बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराना जरूरी है. सहायक उपकरण मिलने से बच्चों की दैनिक गतिविधियां आसान होंगी और वे अधिक आत्मनिर्भर बन सकेंगे. उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों की शिक्षा और पुनर्वास पर विशेष ध्यान देने की अपील की.

अभिभावकों से रिसोर्स सेंटर से जुड़े रहने की अपील

बीबी वार्ड के पार्षद मुनि लाल रविदास ने अभिभावकों से बच्चों के पुनर्वास और शिक्षा पर लगातार ध्यान देने की अपील की. उन्होंने कहा कि अभिभावक नियमित रूप से रिसोर्स सेंटर के संपर्क में रहें, ताकि बच्चों को उनकी जरूरत के अनुसार सुविधाएं और मार्गदर्शन मिलता रहे.

कार्यक्रम में बीपीओ सुजीत कुमार महतो, रिसोर्स सेंटर के फिजियोथेरेपिस्ट डॉ मनोज सिंह, स्पेशल एजुकेटर अखलाक अहमद, एलिम्को रांची टीम के लिली विश्वास, ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह, रवि कश्यप, निखिल कुमार, मनोज चौधरी, कृष्णा पांडेय, ब्रजेश पांडे, भारत कुमार, शाहनवाज खान समेत कई लोग मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Umesh singh

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >