Dhanbad News : टुंडी जंगल में 407 ने बाइक को मारा धक्का, चालक की मौत, एक घायल

Dhanbad News : टुंडी जंगल में 407 ने बाइक को मारा धक्का, चालक की मौत, एक घायल

Dhanbad News : टुंडी- बरवाअड्डा पथ के टुंडी जंगल में एक बाइक को सोमवार को दिन के लगभग 11 बजे एक 407 मालवाहक ने धक्का मार दिया, जिससे बाइक सवार टुंडी ऊपर नगर निवासी पिंटू चौधरी (20) की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी, जबकि दूसरा सवार वहीं के सागर सिंह (25) बुरी तरह घायल हो गया. बाइक पर तीसरा युवक भी बैठा था, जो बाल-बाल बच गया. घटना के बाद 407 वाहन चालक गाड़ी छोड़कर भाग खड़ा हुआ. दुर्घटना के बाद उधर से गुजर रहे लोगों ने टुंडी पुलिस को घटना की सूचना दी. जानकारी मिलते ही टुंडी पुलिस घटनास्थल पहुंची, उसके बाद घायलों को टुंडी सीएचसी भेजा, जहां से एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया गया. सीएचसी की चिकित्सक डॉ पूजा कुशवाहा ने बताया कि पिंटू चौधरी को गंभीर स्थिति में लाया गया था, हालत देख कर उसे एसएनएमएमसीएच भेज दिया गया, जहां उसकी मौत हो गयी. तीनों युवक एक बाइक पर सवार होकर बसहा की और जा रहे थे. इसी दौरान टुंडी जंगल में तीखे मोड़ पर घटना घटी. टुंडी पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है. 407 वाहन पर रिफाइन लदा था, जो बरवाअड्डा से लेकर गिरिडीह जा रहा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >