धनबाद से आकर बगोदर में बेच रहा था अवैध लॉटरी टिकट, 3 गिरफ्तार, 1200 टिकट बरामद

गिरिडीह जिले में धनबाद से आकर अवैध लॉटरी टिकट बेचने के 3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. तीनों को पुलिस ने बगोदर स्थित बस स्टैंड से रंगे हाथ अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेचने के दौरान पकड़ा है.

गिरिडीह जिले में धनबाद से आकर अवैध लॉटरी टिकट बेचने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. बगोदर थाना की पुलिस ने बगोदर में बस स्टैंड के समीप छापेमारी कर एक लाख रुपए मूल्य के करीब 1200 अवैध लॉटरी टिकट के साथ इसकी बिक्री करने वाले गिरोह के 3 सदस्यों को गिरफ्तार किया है.

धनबाद के गोविंदपुर से लॉटरी टिकट बेचने आते थे धंधेबाज

गिरफ्तार लॉटरी टिकट बेचने वाले धंधेबाजों में धनबाद जिले के गोविंदपुर के लालबाजार का रहने वाला मो गुफरान, अप्पू सोनार और पंकज रवानी शामिल है. इन तीनों को पुलिस ने बगोदर स्थित बस स्टैंड से रंगे हाथ अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेचने के दौरान पकड़ा है.

एसपी को मिली गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने की कार्रवाई

इस बाबत गिरिडीह के एसपी दीपक कुमार शर्मा ने बताया कि लगातार यह सूचना मिल रही थी कि धनबाद जिले से कुछ लॉटरी टिकट बेचने वाले हर दिन बगोदर के इलाके में आकर लोगों को कम लागत में अधिक रुपए कमाने का लालच देकर लॉटरी का टिकट बेच रहे हैं.

Also Read : गिरिडीह में चल रहा लॉटरी का अवैध कारोबार, ऑनलाइन टिकट बेचने वाले दो युवक गिरफ्तार

अवैध लॉटरी कारोबार रोकने के लिए बनी थी स्पेशल टीम

इसी सूचना के बाद एसपी दीपक कुमार शर्मा ने सरिया-बगोदर के एसडीपीओ धनंजय कुमार राम को अवैध लॉटरी टिकट बेचने वाले धंधेबाजों की गिरफ्तारी करने के लिए एक टीम बनाकर छापेमारी करने का निर्देश दिया. एसपी से मिले निर्देश के बाद एसडीपीओ धनंजय कुमार राम ने बगोदर थाना प्रभारी सुखसागर सिंह चौधरी, सहायक अवर निरीक्षक संजय कुमार व अन्य पुलिस जवानों के साथ बगोदर बस स्टैंड में छापेमारी की.

1200 टिकट, बाइक के साथ पकड़ाए 3 लोग

इस दौरान पुलिस की नजर 3 ऐसे युवकों पर गई, जो बस स्टैंड में अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेच रहे थे. तीनों युवकों को जब पुलिस ने गिरफ्तार किया, तो उनके पास से 1200 अवैध लॉटरी के टिकट मिले. बाजार में इसकी कीमत करीब एक लाख रुपये है. इनके पास से एक बाइक और बेचे हुए लॉटरी के टिकट से मिले 5,000 रुपए भी मिले हैं.

एसपी बोले – गिरिडीह में नहीं चलने देंगे अवैध लॉटरी का कारोबार

एसपी श्री शर्मा ने बताया कि गिरिडीह जिले में किसी भी सूरत में अवैध लॉटरी के टिकट का कारोबार किसी भी व्यक्ति को करने की इजाजत नहीं दी जाएगी. उन्होंने कहा कि सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्र में अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेचने वाले लोगों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार कर जेल भेजने का निर्देश दिया गया है.

Also Read : गिरिडीह में चमक रहा लॉटरी का अवैध धंधा, सिक्किम, भूटान, नेपाल और नागालैंड के टिकट से चल रहा कारोबार

बगोदर में गिरफ्तारी से गिरिडीह में हड़कंप

इधर, बगोदर में लॉटरी टिकट के साथ गिरफ्तार हुए तीन धंधेबाजों की गिरफ्तारी के बाद गिरिडीह शहर में भी अवैध रूप से लॉटरी टिकट बेचने वाले धंधेबाजों में हड़कंप मच गया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >