Dhanbad News: 2980 शिक्षक इम्युनेटर आज से करेंगे हाउस लिस्टिंग

16 मई से 14 जून के पहले चरण में मकानों का डाटा होगा संग्रह, स्व गणना में लगभग 6500 लोगों ने किया पंजीकरण.

जनगणना के पहले चरण के तहत जिले में शनिवार से हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया शुरू हो जायेगी. इसके लिए जिला प्रशासन की ओर से ट्रेनिंग की प्रक्रिया पूरी की जा चुकी है. पहले चरण में मकानों की सूची तैयार होगी, जबकि दूसरे चरण में हर व्यक्ति का विस्तृत डाटा जुटाया जायेगा. हाउस लिस्टिंग प्रक्रिया 16 मई से 14 जून तक चलेगी. इसके लिए जिले में लगभग 2980 शिक्षक काम करेंगे. जिले में 150 से 180 घरों का एक ब्लॉक या 800 लोगों का एक ब्लॉक बनाया गया है, जिसे “हाउस लिस्टिंग ब्लॉक” कहा जायेगा. धनबाद में फिलहाल अनुमानित 3319 हाउस होल्ड हैं. हर ब्लॉक में एक इम्युनेटर (गणनाकर्मी) तैनात है, जो घर-घर जाकर सर्वे करेगा.

स्व-गणना की प्रक्रिया हुई खत्म

एक मई से शुरू हुई डिजिटल स्व गणना प्रक्रिया भी शुक्रवार को खत्म हो गया. रात 10 बजे के आंकड़ों के अनुसार जिले में कुल 6334 लोगों ने स्व गणना पोर्टल पर पंजीकरण कराया. इनमें 1173 लोगों ने प्रक्रिया शुरू की, जबकि 5161 लोगों ने अपनी स्व-गणना पूरी की. जिले में स्व गणना का कंप्लीशन रेट 81.48 प्रतिशत दर्ज किया गया है. हालांकि स्व-गणना प्रक्रिया रात के 12 बजे तक चली. ऐसे में आंकड़ों में थोड़स बदलाव संभव है.

अधिकारी ने की सहयोग की अपील

जिला सांख्यिकी पदाधिकारी उमेश लोहरा ने जिले के लोगों से सहयोग की अपील की है. उन्होंने कहा कि जनगणना और सर्वे कार्य में सही जानकारी देना बेहद जरूरी है. उन्होंने लोगों से समय पर ई-केवाईसी और आवश्यक दस्तावेज अद्यतन कराने का आग्रह किया.

जनसंख्या से जुड़े आंकड़ों का होगा संग्रह

दूसरे चरण में जिले के सभी लोगों की विस्तृत जानकारी ली जायेगी. इसमें कुल 33 सवालों की प्रश्नावली होगी, जिसमें परिवार, शिक्षा, रोजगार, सामाजिक स्थिति समेत अन्य अहम जानकारियां शामिल होंगी.

मार्च 2027 तक प्रशासनिक सीमाएं रहेंगी स्थिर : जनगणना प्रक्रिया को व्यवस्थित रखने के लिए एक जनवरी 2026 से 31 मार्च 2027 तक सभी प्रशासनिक सीमाओं को फ्रीज रखने का निर्णय लिया गया है. इस अवधि में किसी नये वार्ड, नगर निकाय या प्रशासनिक इकाई का गठन नहीं किया जाएगा. किसी भी प्रकार की सहायता या जानकारी के लिए प्रशासन ने टोल फ्री नंबर 1855 भी जारी किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ASHOK KUMAR

ASHOK KUMAR is a contributor at Prabhat Khabar.

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >