विधायक ने खुद का विकास किया : राजकिशोर
फोटोतोपचांची. टुंडी क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है. जनता को मजबूरन इन्हीं सड़कों पर चलना पड़ता है. स्थानीय विधायक ने सिर्फ अपने और परिवार का विकास किया. यह बात भाजपा समर्थित आजसू प्रत्याशी राजकिशोर महतो ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान कही. उन्होंने कहा कि विनोद बाबू के […]
By Prabhat Khabar Digital Desk |
November 29, 2014 10:02 PM
फोटोतोपचांची. टुंडी क्षेत्र की सड़कों की हालत बेहद खराब है. जनता को मजबूरन इन्हीं सड़कों पर चलना पड़ता है. स्थानीय विधायक ने सिर्फ अपने और परिवार का विकास किया. यह बात भाजपा समर्थित आजसू प्रत्याशी राजकिशोर महतो ने शनिवार को प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में जनसंपर्क के दौरान कही. उन्होंने कहा कि विनोद बाबू के सपने को पूरा करने की बात कहने वालों को पहले परिवारवाद को त्याग कर खुद में समर्पण, बलिदान की भावना को जागृत करना होगा. पार्टी महासचिव संतोष कुमार महतो ने अपने संबोधन में स्थानीय विधायक पर कई आरोप लगाये. मौके पर भाजपा के आशुतोष पाल, योगेश प्रसाद ठाकुर, मदन मंडल, महावीर मंडल, आजसू के हैदर अली, छात्र नेता विकास महतो, सुभाष महतो, पुनीत महतो, जयदीप साव, विनोद महतो, टीटू माया, बबलू प्रमाणिक, मनोज महतो आदि उपस्थित थे़
...
ये भी पढ़ें...
January 15, 2026 2:15 AM
January 15, 2026 2:11 AM
January 15, 2026 2:08 AM
January 15, 2026 2:06 AM
January 15, 2026 2:03 AM
January 15, 2026 1:50 AM
January 15, 2026 1:49 AM
January 15, 2026 1:48 AM
January 15, 2026 1:48 AM
January 15, 2026 1:46 AM
