बरोरा के अपर मंदरा में 16.33 टन कोयला जब्त

कोयला जब्त किया गया.

मंदरा पंचायत के अपर मंदरा में सोमवार को बरोरा थानेदार विकास कुमार के नेतृत्व में स्थानीय पुलिस, सीआइएसएफ तथा बीसीसीएल प्रबंधन ने सोमवार सुबह संयुक्त टीम ने छापेमारी की. छापेमारी में 16 टन 330 किलो अवैध कोयला बरामद किया गया. टीम पहुंचने से पहले ही लोग भागने में सफल रहे. किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पायी. जब्त कोयले को प्रबंधन को सौंप दिया गया. थानेदार विकास कुमार ने बताया कि धंधेबाजों पर पुलिस नकेल कसने की तैयारी में जुटी है. छापेमारी में थानेदार के अलावा एएसआइ एसएन टोप्पो, सीआइएसएफ अधिकारी, बीसीसीएल के नोडल अधिकारी नवल-किशोर महतो आदि शामिल थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >