राज्यसभा के पूर्व सदस्य संजीव कुमार ने झामुमो से दिया इस्तीफा

नबाद : झामुमो के पूर्व राज्यसभा सदस्य संजीव कुमार ने शुक्रवार को झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को पत्र भेज कर इसकी जानकारी दे दी गयी है. श्री कुमार ने इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताया है. चर्चा है कि पार्टी में उपेक्षा के कारण पूर्व सांसद […]

नबाद : झामुमो के पूर्व राज्यसभा सदस्य संजीव कुमार ने शुक्रवार को झामुमो की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया. झामुमो सुप्रीमो शिबू सोरेन को पत्र भेज कर इसकी जानकारी दे दी गयी है. श्री कुमार ने इस्तीफा देने के पीछे निजी कारण बताया है. चर्चा है कि पार्टी में उपेक्षा के कारण पूर्व सांसद ने पार्टी से मुंह मोड़ा है.

वकालत पर करेंगे फोकस: इस्तीफा देने के बाद सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता पूर्व सांसद श्री कुमार ने फोन पर बताया कि यह पार्टी उनके घर से पैदा हुई. बचपन से इस पार्टी से जुड़ा हूं. आज भी गुरुजी से अच्छे संबंध है. 26 सालों से गिरिडीह, जामताड़ा, रांची हाइकोर्ट, सुप्रीम कोर्ट तक गुरुजी के पक्ष में केस लड़ा. अब पार्टी से हट कर वकालत पर फोकस करना चाहता हूं. वहीं एक सवाल के जवाब में उन्होंने बताया कि वह कभी भी महा अधिवक्ता या कोई अन्य पद नहीं चाहता था. न ही किसी पार्टी में जाने का विचार है. अब आने वाला समय ही दशा और दिशा तय करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >