विशेष टिकट जांच अभियान में 1377 यात्री पकड़ाये

6 लाख 12 हजार 770 रुपये जुर्माना वसूला गया

संवाददाता, धनबाद.

धनबाद मंडल में गुरुवार को विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाया गया. इस अभियान में धनबाद स्टेशन में मजिस्ट्रेट की उपस्थिति चलाया गया. वहीं गोमो, कोडरमा, डाल्टनगंज, चोपन, बरकाकाना, सिंगरौली स्टेशनों में भी गहन टिकट जांच की गयी. जांच में 167 टिकट चेकिंग कर्मियों को लगाया गया था. अभियान के दौरान कुल 1377 यात्रियों को पकड़ा गया एवं उनसे 06 लाख 12 हजार 770 रुपये जुर्माना वसूला गया. इस अभियान के दौरान बिना टिकट यात्रा कर रहे यात्री, बिना उचित प्राधिकार के यात्रा करने वाले यात्री, बिना बुक किये सामान के साथ यात्रा कर रहे यात्रियों को पकड़ा गया. उनसे जुर्माना वसूलकर कड़ी हिदायत दी गयी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >