मनी एप से ठगने में है महारत हासिल

सभी युवक टुंडी के हैं रहने वाले धनबाद : मनी एप के जरिये लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ साइबर सेल की पुलिस ने किया है. पुलिस ने इस मामले से जुड़े चार अपराधी गुरुदेव मंडल, भगीरथ मंडल, गिरधारी मंडल और शिवलाल मंडल को गुरुवार को जेल भेज दिया. मामले […]

सभी युवक टुंडी के हैं रहने वाले

धनबाद : मनी एप के जरिये लोगों से ठगी करने वाले साइबर अपराधियों के गिरोह का भंडाफोड़ साइबर सेल की पुलिस ने किया है. पुलिस ने इस मामले से जुड़े चार अपराधी गुरुदेव मंडल, भगीरथ मंडल, गिरधारी मंडल और शिवलाल मंडल को गुरुवार को जेल भेज दिया.
मामले में साइबर डीएसपी सुमित सौरभ लकड़ा ने बताया कि ये लोग फ्यूचर एप एवं फ्री चार्ज जैसे मनी एप का इस्तेमाल कर लोगों से ठगी कर खरीदारी करते थे. पेटीएम का फर्जी कैशबैक लिंक भेज कर लोगों के खाते से पैसे उड़ा लेते थे. पकड़े गये अपराधियों के पास 15 मोबाइल फोन, एक लैपटॉप और 15 फर्जी सीम बरामद हुआ है. पुलिस के अनुसार अभी ये लोग लाखों की ठगी कर चुके हैं. जांच के बाद ही पूरी राशि की जानकारी मिल पायेगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >