इमरजेंसी के डॉक्टर के हस्ताक्षर पर अब मिलेगा मोक्ष वाहन

धनबाद : इमरजेंसी के डॉक्टर के हस्ताक्षर पर ही अब मोक्ष यात्रा वाहन नि:शुल्क मिलेगा. इसके लिए अधीक्षक डॉ अरुण कुमार चौधरी ने पत्र जारी कर दिया है. अब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मोक्ष वाहन के लिए अधीक्षक के पास दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी. इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर भी वाहन को […]

धनबाद : इमरजेंसी के डॉक्टर के हस्ताक्षर पर ही अब मोक्ष यात्रा वाहन नि:शुल्क मिलेगा. इसके लिए अधीक्षक डॉ अरुण कुमार चौधरी ने पत्र जारी कर दिया है. अब आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को मोक्ष वाहन के लिए अधीक्षक के पास दौड़ लगाने की जरूरत नहीं होगी. इमरजेंसी में मौजूद डॉक्टर भी वाहन को नि:शुल्क मुहैया करा सकते हैं. रविवार को अधीक्षक नहीं मिल पाने पर मोक्ष यात्रा वाहन नहीं मिलने की खबर को प्रभात खबर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था.

इलाज के क्रम में साहेब भुईयां की मौत के बाद मोक्ष वाहन के लिए लोगों को भटकना पड़ा था. लोग अधीक्षक के आवास पर गये थे, लेकिन वहां बताया गया की अधीक्षक नहीं हैं. इसके बाद लोग आपस में चंदा कर निजी एंबुलेंस से शव को बस्ताकोला शमशान घाट ले गये थे. खबर छपने के बाद अधीक्षक ने त्वरित कार्रवाई करते हुए यह व्यवस्था कर दी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >