धनबाद : चालू वित्तीय वर्ष (2019-20) की तीसरी तिमाही में बीसीसीएल को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. पिछली दो तिमाही में कंपनी को करीब 345 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था. प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में करीब 285 करोड़ व दूसरी तिमाही ( जुलाई से सितंबर) में करीब 60 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था, लेकिन तीसरी तिमाही में कंपनी को 300 करोड़ का आर्थिक नुकसान होना कंपनी के लिए अच्छे संकेत नहीं हैं.
तीसरी तिमाही में बीसीसीएल 300 करोड़ रुपये के नुकसान में

तीसरी तिमाही में बीसीसीएल 300 करोड़ रुपये के नुकसान में
Copied link
धनबाद : चालू वित्तीय वर्ष (2019-20) की तीसरी तिमाही में बीसीसीएल को करीब 300 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ है. हालांकि कंपनी ने इसकी आधिकारिक घोषणा नहीं की है. पिछली दो तिमाही में कंपनी को करीब 345 करोड़ का शुद्ध लाभ हुआ था. प्रथम तिमाही (अप्रैल से जून) में करीब 285 करोड़ व दूसरी तिमाही […]
जानकरों की मानें तो नुकसान की मुख्य वजह उत्पादन में कमी और आमद से अत्यधिक खर्च है. अगर वर्तमान स्थिति बनी रही और उत्पादन में बढ़ोतरी सुनिश्चित नहीं हुई तो चालू वित्त वर्ष में कंपनी को लाभ के बजाय भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना है.