पूर्वी टुंडी : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदहा में एक धार्मिक स्थल में रविवार सुबह प्रतिबंधित मांस देखे जाने के बाद जमकर बवाल हुआ. घटना की जानकारी धार्मिक स्थल के पुजारी नरेश पाठक को तब हुई, जब वह सुबह हर दिन की भांति उठकर मंदिर का गेट खोलने गये. देखा कि मंदिर के मुख्य सिंहद्वार पर किसी ने प्रतिबंधित मांस का टुकड़ा डाल डाल दिया है.
धार्मिक स्थल पर प्रतिबंधित मांस मिलने से भड़के ग्रामीण
पूर्वी टुंडी : जामताड़ा जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के करमदहा में एक धार्मिक स्थल में रविवार सुबह प्रतिबंधित मांस देखे जाने के बाद जमकर बवाल हुआ. घटना की जानकारी धार्मिक स्थल के पुजारी नरेश पाठक को तब हुई, जब वह सुबह हर दिन की भांति उठकर मंदिर का गेट खोलने गये. देखा कि मंदिर […]

इस बात की जानकारी मंदिर कमेटी के महामंत्री उत्तम मंडल को दी. बाबा दुखिया महादेव मंदिर पहुंच कर घटना का विरोध करते हुए गोविंदपुर-साहेबगंज मार्ग को जाम कर दिया. घटना की जानकारी मिलने के बाद एसडीओ सुधीर कुमार एवं एसडीपीओ अरविंद उपाध्याय आदि मौके पर पहुंचे. लगभग छह घंटे तक सड़क जाम रही.
लाेगों ने गोविंदपुर-साहेबगंज मुख्य सड़क को जाम कर प्रदर्शन किया. प्रदर्शन कर रहे लोगों को हटाने में पुलिस प्रशासन के पसीने छूट गये. कई जगहों पर सड़क जाम हटाने के लिए पुलिस को बलप्रयोग व लाठीचार्ज करना पड़ा.
बावजूद प्रदर्शनकारी सड़क पर डटे रहे. बाद में भाजपा नेता वीरेंद्र मंडल ने जिला प्रशासन से वार्ता करने के बाद करीब 6 घंटे बाद सड़क जाम को हटवाया. सड़क जाम रहने के कारण नारायणपुर थाना क्षेत्र में गोविंदपुर साहेबगंज मुख्य सड़क पर दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गयी थी.