मतदान केंद्रों पर दो जवानों की तबीयत बिगड़ी

धनबाद : मतदान केंद्र पर तैनात दो जवानों की तबीयत बिगड़ गयी. अलग-अलग मतदान केंद्रों पर तैनात एएसआइ सोंगो सामत और विक्रम को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया. जहां साेंगाे सामत का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी में किया जा रहा है, वहीं प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम ने तबीयत ठीक हाेने की […]

धनबाद : मतदान केंद्र पर तैनात दो जवानों की तबीयत बिगड़ गयी. अलग-अलग मतदान केंद्रों पर तैनात एएसआइ सोंगो सामत और विक्रम को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया.

जहां साेंगाे सामत का इलाज अस्पताल के इमरजेंसी में किया जा रहा है, वहीं प्राथमिक उपचार के बाद विक्रम ने तबीयत ठीक हाेने की बात कह अस्पताल से डिस्चार्ज करने का आग्रह किया. बीमार पुलिसकर्मियाें का हाल जानने सिविल सर्जन डाॅ गाेपााल चंद्र दास खुद पीएमसीएच पहुंचे थे.

बूथ पर ही बेहोश हो गया वोटर : सिंदरी स्थित बूथ नंबर 205 में सिंदरी निवासी सुशांत बाउरी (43 साल) बेहोश हो गया. उसे आनन-फानन में पीएमसीएच भेजा गया. यहां उसका इलाज किया जा रहा है. साथ आये लोगों की मानें तो मतदान करने के लिए वह कतार में लगा था तभी बेहोश कर गिर गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >