उम्मीदवारों के चुनाव खर्च पर नजर रखेगा मॉनीटरिंग सेल

बैंक में एक लाख डिपोजिट या निकासी पर रिटर्निंग ऑफिसर की होगी नजर 22 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर तक उम्मीदवारों को खर्च का देना होगा ब्योरा धनबाद : उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने के लिए मॉनीटरिंग सेल का गठन किया गया है. आरओ(रिटर्निंग ऑफिसर) इसकी मॉनीटरिंग करेंगे. 22 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर […]

बैंक में एक लाख डिपोजिट या निकासी पर रिटर्निंग ऑफिसर की होगी नजर

22 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर तक उम्मीदवारों को खर्च का देना होगा ब्योरा

धनबाद : उम्मीदवारों के खर्च पर नजर रखने के लिए मॉनीटरिंग सेल का गठन किया गया है. आरओ(रिटर्निंग ऑफिसर) इसकी मॉनीटरिंग करेंगे. 22 नवंबर से लेकर 23 दिसंबर (मतगणना) तक उम्मीदवारों को एक-एक खर्च का हिसाब देना होगा. 22 नवंबर से धनबाद के सभी छह विधान सभा क्षेत्र का नॉमिनेशन(नामांकन) शुरू होगा. इसके पहले सभी उम्मीदवारों को बैंक में अलग से अपना एक एकाउंट खुलवाना होगा.

कैश पर नजर रखेगी फ्लाइंग स्क्वड की टीम : कैश पर नजर रखने के लिए एसएसटी, फ्लाइंग स्वायर्ड व चेकनाका की टीम गठित की गयी है. इसमें 100 से अधिक दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. कैश लाने व ले जाने के क्रम में टीम की नजर होगी. अब तक टीम ने 12 लाख का सीजर किया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >