नगर आयुक्त ने यात्री शेड का किया निरीक्षण

धनबाद : नगर आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप ने शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित यात्री शेड का निरीक्षण किया. साथ ही शहर के अन्य यात्री शेड व रैन बसेरा का निरीक्षण किया. उन्होंने नगर निगम द्वारा कराये जा रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया. इसके पश्चात पहले से कब्जा कर दुकान व अस्थायी […]

धनबाद : नगर आयुक्त चंद्र मोहन कश्यप ने शनिवार को धनबाद के रणधीर वर्मा चौक स्थित यात्री शेड का निरीक्षण किया. साथ ही शहर के अन्य यात्री शेड व रैन बसेरा का निरीक्षण किया.

उन्होंने नगर निगम द्वारा कराये जा रहे मरम्मत कार्य का जायजा लिया. इसके पश्चात पहले से कब्जा कर दुकान व अस्थायी रैन बसेरा बनाने वाले लोगों को सख्त हिदायत देते हुए अविलंब खाली करने के निर्देश दिये. नगर आयुक्त ने कहा कि जिले के यात्री शेड जीर्ण-शीर्ण अवस्था में थे. कई जर्जर हो चुके शेड के सौंदर्यीकरण व मरम्मत का जिम्मा नगर निगम ने उठाया है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >