सिंदरी क्षेत्र में बढ़ी सरगर्मी

बलियापुर में मासस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन बलियापुर : प्लस टू हाइस्कूल में मैदान में शुक्रवार को मासस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो की अध्यक्षता में हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान […]

बलियापुर में मासस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन

बलियापुर : प्लस टू हाइस्कूल में मैदान में शुक्रवार को मासस का बूथ स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन प्रखंड अध्यक्ष गणेश महतो की अध्यक्षता में हुआ. सम्मेलन में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक आनंद महतो ने कहा कि केंद्र व राज्य सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता परेशान है. लोगों को अधिकार नहीं मिल रहा है. शिक्षा की स्थिति बद से बदतर हो गयी है. भाजपा के शासन में स्कूलों को बंद किया गया. सिंदरी की स्थिति बद से बदतर हो गयी. जमीन देने वाले लोगों के साथ नाइंसाफी हुई. स्थानीय लोगों को रोजगार नहीं दिया जा रहा है.

मासस जिलाध्यक्ष हरिप्रसाद पप्पू ने कहा कि एक तरफ भाजपा कहती है 65 पार लेकिन जनता अब उसे तड़ीपार करेगी. धनबल को खदेड़ने की जरूरत है. सभा को आनंदमयी पाल, हिमांशु मंडल, पार्थो महतो, हलधर महतो, अंबुज मंडल, सुरेश प्रसाद, निताई महतो, अशोक महतो, दिलीप मुखर्जी, मुस्लिम खान, अनवर अली खान, प्रेमानंद महतो, खगेन महतो, दिनेश सरखेल, विनोद सिंह आदि ने संबोधित किया. सम्मेलन का संचालन गणेश महतो ने किया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >