प्रदूषण नियंत्रण के लिए निगम को मिले छह करोड़ रुपये

धनबाद : प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निगम सहयोग करेगा. शहर का प्रदूषण कम करने के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निगम को छह करोड़ रुपये का फंड दिया है. निगम के मुख्य अभियंता सी लकड़ा ने बताया कि धनबाद में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सॉलिड वेस्ट पर फोकस किया जा […]

धनबाद : प्रदूषण नियंत्रण के लिए नगर निगम सहयोग करेगा. शहर का प्रदूषण कम करने के लिए झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने निगम को छह करोड़ रुपये का फंड दिया है. निगम के मुख्य अभियंता सी लकड़ा ने बताया कि धनबाद में बढ़ते प्रदूषण को रोकने के लिए सॉलिड वेस्ट पर फोकस किया जा रहा है.

कोलियरी क्षेत्र की सड़कों की सफाई के लिए कल से रोड स्वीपिंग मशीन उतारी जा रही है. कचरा प्रबंधन को और कैसे बेहतर बनाना है, इस पर भी विशेष फोकस किया जायेगा. बोर्ड की गाइड लाइन पर नगर निगम आगे काम करेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >