धनबाद/रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को रांची, जमशेदपुर, धनबाद व बोकारो के अस्पतालों से निकलनेवाले बायो मेडिकल कचरे के साइंटिफिक निष्पादन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा व जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए मौखिक रूप से कहा कि बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन के मामले में राज्य सरकार व झारखंड राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के बीच समन्वय का अभाव दिखता है. बायो मेडिकल वेस्ट खतरनाक होता है. उसे नष्ट करने के लिए इनसीनिरेटर लगाने की पहल सरकार को करनी चाहिए. जो कार्य सरकार को करना चाहिए, वह कार्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कर रहा है.
सिंदरी में बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट बनेगा
धनबाद/रांची : झारखंड हाइकोर्ट में शुक्रवार को रांची, जमशेदपुर, धनबाद व बोकारो के अस्पतालों से निकलनेवाले बायो मेडिकल कचरे के साइंटिफिक निष्पादन को लेकर दायर जनहित याचिका पर सुनवाई हुई. एक्टिंग चीफ जस्टिस हरिश्चंद्र मिश्रा व जस्टिस अपरेश कुमार सिंह की खंडपीठ ने मामले की सुनवाई करते हुए मौखिक रूप से कहा कि बायो मेडिकल […]

खंडपीठ ने सरकार व बोर्ड के अधिकारियों को निर्देश दिया कि राज्य में कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट टीट्रमेंट फैसलिटी उपलब्ध कराने को लेकर मिल कर विस्तृत योजना तैयार की जाये. इससे पूर्व झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की ओर से खंडपीठ में शपथ पत्र दायर किया गया. बोर्ड के पर्यावरण अभियंता दिलीप कुमार ने बताया कि सिंदरी में बायो मेडिकल वेस्ट के निष्पादन के लिए नया ट्रीटमेंट प्लांट स्थापित जायेगा. वहां जमीन चिह्नित किया गया है. जमीन जंगल, झाड़ वाली है.
केंद्रीय वन, पर्यावरण व क्लाइमेट चेंज मंत्रालय से फॉरेस्ट क्लियरेंस नहीं मिल पाया है. बरही, डालटेनगंज व पाकुड़ में इनसीनिरेटर प्लांट लगाया जायेगा. मेसर्स ग्रीनलैंड वेस्ट मैनजमेंट का चयन किया गया है. रामगढ़ व लोहरदगा में कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट फैसलिटी कार्य कर रहा है. यहां कई जिलों के मेडिकल वेस्ट निष्पादित किया जाता है.
आदत्यिपुर में विश्वस्तरीय कॉमन बायो मेडिकल वेस्ट ट्रीटमेंट प्लांट का नर्मिाण अंतिम चरण में है. दो सप्ताह में वह ऑपरेशनल हो जायेगा. वहीं प्रार्थी की ओर से अधिवक्ता समावेश भंजदेव ने पक्ष रखा. उल्लेखनीय है कि प्रार्थी झारखंड ह्युमेन राइटस कांफ्रेंस की ओर से जनहित याचिका दायर कर मेडिकल वेस्ट के साइंटिफिक निष्पादन की मांग की गयी है.
हाइकोर्ट ने कहा, बायो मेडिकल वेस्ट निष्पादन मामले में सरकार व बोर्ड के बीच समन्वय का अभाव
झारखंड प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने जमीन चिह्नित की
मामला धनबाद, रांची, जमशेदपुर व बोकारो के अस्पतालों से निकलनेवाले कचरे का
बरही, डालटेनगंज व पाकुड़ में लगेगा इनसीनिरेटर प्लांट