जमाडा : कोषागार में भेजी गयी राशि
पूजा के पहले जमाडा कर्मियों के खाते में आयेगा वेतन
धनबाद : खनिज क्षेत्र विकास प्राधिकार (जमाडा) प्रबंधन ने अपने वादा के अनुरूप कर्मियों के बकाया वेतन भुगतान की पहल शुरू कर दी है. सोमवार को इस मद की राशि प्रबंधन ने कोषागार को भेज दी. भामसं यूनियन को प्रबंधन ने बताया है कि वेतन की दो माह की राशि मंगलवार को चली जायेगी. यह जानकारी भामसं यूनियन के महामंत्री प्रेमानंद तिवारी ने दी है. बताया कि कर्मियों को छठे पुनरीक्षित वेतन के आधार पर राशि भेजी गयी है. यह राशि सरकार के खाते से आयी बाजार फीस में जमाडा के हिस्से की है.
