पिता ने प्रश्न-पत्र को दिया अंतिम रूप, पुत्र बना टॉपर

बीबीएमकेयू : एमए संस्कृत के पहले सेमेस्टर में सामने आया मेधा घोटाला धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के एमए संस्कृत में मेधा घोटाला सामने आया है. संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ नर्मदेश्वर झा ने सेमेस्टर वन (सत्र 2018-20) के सभी चार पेपर के प्रश्नपत्रों को अंतिम रूप (मॉडरेशन) दिया था, उन्हीं का पुत्र श्रीकांत […]

बीबीएमकेयू : एमए संस्कृत के पहले सेमेस्टर में सामने आया मेधा घोटाला

धनबाद : बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय के एमए संस्कृत में मेधा घोटाला सामने आया है. संस्कृत के विभागाध्यक्ष डॉ नर्मदेश्वर झा ने सेमेस्टर वन (सत्र 2018-20) के सभी चार पेपर के प्रश्नपत्रों को अंतिम रूप (मॉडरेशन) दिया था, उन्हीं का पुत्र श्रीकांत झा इस परीक्षा में विवि टॉपर हुआ है.
श्रीकांत को 8.7 सीजीपीए ग्रेड प्वाइंट के साथ ए प्लस की ग्रेडिंग मिली है. उसका यह अंक इसी विषय में विवि के सेकेंड टॉपर से काफी अधिक है. सेकेंड टॉपर को 7.7 सीजीपीए ग्रेड प्वाइंट ए ग्रेड मिल है. इस पूरे मामले में विवि परीक्षा विभाग खुद को अनजान बता रहा है. परीक्षा नियंत्रक डॉ सत्यजीत कुमार सिंह के अनुसार उन्हें नहीं पता था कि डॉ नर्मदेश्वर झा का पुत्र सेमेस्टर वन की परीक्षा दे रहा है. अगर पता होता तो इन्हें मॉडरेशन के लिए नहीं बुलाया जाता.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >