मैथन डैम के टापू बनेंगे एडवेंचर प्लेस

मनोज रवानी, धनबाद : मैथन डैम को टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने की योजना है. प्रस्ताव पर्यटन विभाग दिल्ली को भेजा गया है. इसके तहत डैम के छोटे-छोटे टापुओं (कुल पांच) को एडवेंचर प्लेस के रूप में विकसित किया जायेगा. फूडिंग जोन खोला जायेगा. इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फाइव स्टार होटल […]

मनोज रवानी, धनबाद : मैथन डैम को टूरिस्ट प्लेस के रूप में विकसित करने की योजना है. प्रस्ताव पर्यटन विभाग दिल्ली को भेजा गया है. इसके तहत डैम के छोटे-छोटे टापुओं (कुल पांच) को एडवेंचर प्लेस के रूप में विकसित किया जायेगा. फूडिंग जोन खोला जायेगा. इसके साथ ही स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फाइव स्टार होटल बनाया जायेगा.

रात में ठहरने की होगी व्यवस्था : टापुओं पर रात में ठहरने की व्यवस्था होगी. ताकि लोग यहां रात में डैम के खूबसूरत नजारे का आनंद ले सकें. हर आइलैंड पर रूकने की व्यवस्था का प्रपोजल तैयार किया गया है. अगर ऐसा होता है तो यह जिले के साथ ही झारखंड के लिए खास होगा.
एडवेंचर गेम की होगी व्यवस्था: मैथन में बने स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को फाइव स्टार होटल के रूप में तैयार करने की योेजना है. पानी से जुड़े कई एडवेंचर गेम की व्यवस्था की जायेगी.
नेशनल गेम्स के समय 66 करोड़ की लागत से स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स को तैयार किया गया था. गेम खत्म होने के बाद से यह भवन खंडहर बन गया है. इसका होटल के रूप में तैयार होने पर सैलानियों की संख्या में वृद्धि होगी.
फूडिंग स्टॉल होंगे
डैम के पास फूडिंग जोन तैयार करने की योजना है. यहां सैलानी विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का आनंद ले पायेंगे. इसमें खास होगा आदिवासियों का प्रमुख व्यंजन.
बर्ड्स क्लब तैयार
मैथन डैम के एक छोर पर बर्ड्स क्लब तैयार किया गया है. यहां दूर-दूर से आने वाले पक्षियों के लिए व्यवस्था की गयी है. विभिन्न प्रजातियों के पक्षी आप को दिख जायेंगे.
डैम में सैलनियों को आकर्षित करने के लिए कई तरह का प्रपोजल तैयार किया गया है. इसमें से अहम है डैम के बीच में स्थित आइलैंड को विकसित करना.
अंकित कुमार, बीडीओ, निरसा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >