देवघर पुलिस ने पुटकी में की छापेमारी

पुटकी : देवघर पुलिस ने अपराधियों की तलाश में पुटकी थाना अंतर्गत भागाबांध क्षेत्र के आदर्श नगर के कई स्थानों पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की. हालांकि सभी अपराधी पुलिस के आने के पूर्व ही कमरा खाली कर फरार हो गये थे. देवघर से आये अपराधी पिछले एक सप्ताह से आदर्श नगर के एक […]

पुटकी : देवघर पुलिस ने अपराधियों की तलाश में पुटकी थाना अंतर्गत भागाबांध क्षेत्र के आदर्श नगर के कई स्थानों पर शुक्रवार की देर रात छापेमारी की. हालांकि सभी अपराधी पुलिस के आने के पूर्व ही कमरा खाली कर फरार हो गये थे. देवघर से आये अपराधी पिछले एक सप्ताह से आदर्श नगर के एक बीसीसीएल क्वार्टर में ठहरे हुए थे.

देवघर पुलिस को किसी मामले में अपराधियों की तलाश थी. अपराधियों का मोबाइल लोकेशन भागाबांध बता रहा था, उसी के आधार पर पुलिस ने छापेमारी की. मगर अपराधी भाग निकले. सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार चार युवक और एक युवती देवघर से आकर यहां पिछले एक सप्ताह से ठहरे थे. सूत्र बताते हैं कि भागाबांध कोलियरी में पिछले कुछ दिन पूर्व से कोयला ट्रांसपोर्टिंग का काम शुरू हुआ है.

ट्रांसपोर्टिंग के काम से जुड़े एक व्यक्ति के साथ किसी घटना को अंजाम देने के लिए कोयला से जुड़े दूसरे गुट ने इन अपराधियों को बुलाया था. अपराधियों के साथ आयी युवती को आगे कर कोयला से जुड़े व्यक्ति को अपने जाल में फांसने के बाद घटना को अंजाम देने की योजना थी. देवघर पुलिस ने क्वार्टर में अपराधियों को ठहराने वाले पांच लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ के लिए भागाबांध ओपी पुलिस को सौंपा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar digital desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >